फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against Pradhan for belching MDM's grain

एमडीएम का अनाज डकारने के आरोप में प्रधान पर एफआईआर

Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
FIR against Pradhan for belching MDM's grain
बलिया। बच्चों के दोपहर का भोजन डकारने का मामला सामने आया है। वाकया विकासखंड मुरली छपरा क्षेत्र बहुआरा गांव का है, जहां परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को एमडीएम के तहत मिलने वाले खाद्यान्न में अनियमितता की बात बैरिया नायब तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और चौकी इंचार्ज लालगंज के प्रारंभिक जॉच में सामने आई है। आरोप प्रधान सुनीता देवी पर लगा है। इस संबंध में मुरलीछपरा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी अवधेश पांडेय ने दोकटी थाने में ग्राम प्रधान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस माले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने जिले के आला अधिकारियों को पत्र देकर मामले की शिकायत की थी। इसके बाद तहसील स्तर पर जब तफ्तीश हुई तो मालूम चला कि बिना लिखित अनुमति के संबंधित अधिकारियों संग एक कोटेदार पर दबाव डाल कर लगभग 90 कुंटल गेहूं-चावल की निकासी की गई है, जो बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारी रोकने के साथ शिक्षा के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा दोपहर के भोजन के रूप में देने का प्रावधान है। बताया जाता है कि मौके पर जांच से मालूम हुआ कि 89. 17 कुंतल गेहूं चावल में 32. 90 कुंतल बच्चों को मिलने वाले गेहूं चावल का कोई ब्यौरा ही नहीं है। यह तो सिर्फ 6 माह के मिड डे मील जांच में लगभग 33 कुंटल गेहूं चावल का गबन है। वैसे उपजिलाधिकारी बैरिया ने सारी जांच और संबंधित आंकड़े संलग्न कर बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी सूचनार्थ प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed