फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against husband and seven others for dowry harassment

Ballia News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत 7 पर प्राथमिकी

Sun, 04 Jan 2026 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
FIR against husband and seven others for dowry harassment
भीमपुरा। थानाक्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता वकील यादव की तहरीर पर कार्रवाई की है। मामले में पति उदय प्रताप समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर बनकटवा निवासी वकील यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी प्रियंका यादव की शादी सात दिसंबर 2022 को थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी उदय प्रताप यादव से हुई थी। शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के लगभग दो साल बाद ससुराल पक्ष ने सात लाख रुपये, बोलेरो गाड़ी और मऊ में जमीन की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उदय प्रताप यादव, ससुर देवेंद्र नाथ यादव और सास फूलकुमारी देवी ने प्रियंका को कई बार घर में बंद कर पीटा। दहेज का सारा सामान लेकर घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने पति उदय प्रताप यादव, ससुर देवेंद्र नाथ यादव, सास फूलकुमारी देवी, ननद रिंकी यादव, ननद रेनू यादव, रेनू के पति अशोक यादव निवासी हरदिया थाना सिकंदरपुर और रिश्तेदार रामदर्शन यादव निवासी कलवारी थाना भीमपुरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed