फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR against 50 unknown shopkeepers including one named

एक नामजद समेत 50 अज्ञात दुकादारों के खिलाफ एफआईआर

Tue, 12 Oct 2021 07:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
FIR against 50 unknown shopkeepers including one named
घोघा। मिठाई व अन्य खाद्य सामाग्रियों का नमूना लेने आई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ सोमवार को दुकानदारों द्वारा की गई धक्का-मुक्की को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त खाद्य वीके पाण्डेय एक नामजद समेत 50 अज्ञात दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को सहायक खाद्य आयुक्त बीके पाण्डेय के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव व अन्य विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम फलाहारी खाद्य सामग्री के नमूना लेने निकली थी। टीम बांसडीह कस्बे के एक मिष्ठान की दुकान पर पहुंची। अधिकारियों की टीम ने जब मिठाई का नमूना लेना शुरू किया था तब सभी दुकानदार ने नमूना लेने का विरोध किया। नमूना लेने का विरोध करते हुए अधिकारियों के हाथों से कागजातों को छीनकर फाड़ दिया था। माहौल को बिगड़ता देख अधिकारियों ने इसकी सूचना बांसडीह पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed