फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Finding the teenager alone started molesting, stabbed her for protesting

घर में किशोरी को अकेली पाकर करने लगा छेड़खानी, विरोध करने पर चाकू मारकर किया घायल

Mon, 12 Jul 2021 06:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 06:17 PM IST
सार

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव का ही एक मनबढ़ युवक घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर चेहरे पर चाकू से कई जगह वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Finding the teenager alone started molesting, stabbed her for protesting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo

विस्तार

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे गांव का ही मनबढ़ युवक घर में घुस कर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने किशोरी के चेहरे पर चाकू से कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


किशोरी सोमवार को अपने घर में अकेली थी। परिजन बाहर गए थे। इसी बीच गांव का ही यशवंत सिंह (40) उर्फ टुन्ना घर में घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने जब विरोध किया तो उसने चाकू से हमला कर दिया। किशोरी लहूलुहान होकर छटपटाने लगी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग जब तक आए, आरोपी युवक फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। किशोरी गरीब परिवार से बताई जा रही है। कुछ दिन पहले तक वह आरोपी के घर पर खाना बनाने के लिए जाती थी। उसकी माता का निधन हो चुका है। पिता मजदूरी कर पालन-पोषण करते हैं। घायल किशोरी आठवीं पास है। उसकी एक छोटी बहन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनबढ़ युवक ने किशोरी के सिर्फ चेहरे पर कई वार किए हैं। इससे लगता है कि काफी नफरत से वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का भी बताया जा रहा है। इससे पहले भी वह दहेज हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।

 परिजनों से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - भूषण वर्मा, सीओ बांसडीह  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed