फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Finance employees absconding with two and a quarter lakhs

दो लाख 25 हजार रुपये लेकर फाइनेंस कर्मचारी फरार

Wed, 25 Sep 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Finance employees absconding with two and a quarter lakhs
मनियर। पैसा लो डिजिटल लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी के मनियर के करीब छह गांवों के 49 महिलाओं से दो लाख 25 हजार रुपये लेकर फरार होने का मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। इस मामले में कंपनी के शाखा प्रबंधक पवन कुमार पांडेय ने मंगलवार की शाम कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मनियर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

प्रबंधक ने तहरीर में कहा है कि पैसा लो डिजिटल लिमिटेड कंपनी की शाखा सिकंदरपुर में स्थापित है, जो गांव में समूह बनाकर औरतों को लोन देती है तथा लोन की रकम किस्त के रूप में वसूल करती है। इस कंपनी में धमेंद्र कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी बनौली, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र ग्राहक सेवा अधिकारी के पद पर तैनात था। यह कर्मचारी समूह की छह गांवों के 49 औरतों से 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये लोन दिलाने का झांसा देकर दो लाख 25 हजार रुपये अवैध रूप से वसूली कर फरार हो गया। जबकि हमारे कंपनी में अधिकतम 30 हजार रुपये तक देने का प्राविधान है। प्रबंधक ने बताया कि वह रूटिंग की तरह 30 अगस्त को क्षेत्र में जांच करने गए, जहां समूह की महिलाओं द्वारा बताया गया कि 50 हजार से एक लाख रुपये लोन दिलाने की बात आपके कर्मचारी द्वारा कही गई है। इसके लिए हम लोगों ने उन्हें पैसा भी दिया है। जिसकी शिकायत मैंने अपने उच्चाधिकारियों से की। इसके बाद मेरे अधिकारियों ने सात सितंबर को कर्मचारी को बलिया बुलाया और पूछताछ की। पूछताछ व जांच करने के बाद अधिकारियों ने उक्त कर्मचारी का स्थानांतरण मऊ जनपद कर दिया। जिसे नौ सितंबर को ज्वाइनिंग करना था। लेकिन वह आठ सितंबर को दो लाख 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जिसकी घर से लेकर अन्य स्थानों पर छानबीन की गई लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद मंगलवार को प्रबंधक ने अपने कर्मचारी के विरूद्घ मनियर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि प्रबंधक की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed