{"_id":"62cb28bdbe1abc2eb72a75f8","slug":"fighting-in-digging-the-foundation-ten-injured-ballia-news-vns66321763","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींव खोदने में मारपीट, दस जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींव खोदने में मारपीट, दस जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के रामपुर गांव के चौहान बस्ती में रविवार को मकान की नींव खोदने को लेकर मारपीट में दस लोग घायल हो गए। 108 नम्बर एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इलाज के दौरान दो लोगों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।
ससुराल में नेवासे पर रह रहे प्रेम चौहान, श्रीभगवान, मुन्नी शंकर चौहान से बंटवारे को लेकर विवाद काफी दिनों से चल रहा है। मामला उपजिलाधिकारी न्यायालय में लंबित भी है। सुबह एक पक्ष द्वारा जबरदस्ती मकान बनाने के लिए नींव खोदा जाने लगा। इस पर दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक पक्ष के प्रेम चौहान (50) पुत्र रामप्रसाद, पत्नी फूल बसिया (45), पुत्र चन्दन (18) और रामदयाल (11) तथा पुत्री नीतू चौहान (8) निवासी करीमपुर थाना नगरा जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष के मुन्नी शंकर चौहान (58), शांति देवी (50) पत्नी मुन्नी शंकर, हौशिला (45) पत्नी श्री भगवान, रामविलास (25) एवं श्याम विलास पुत्र श्रीभगवान निवासी रामपुर चौहान बस्ती घायल हो गए। गंभीर होने पर चिकित्सकों ने नीतू एवं चन्दन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।