{"_id":"62361a22fe25002f6b6219ef","slug":"fighting-in-a-dispute-over-mud-falling-three-injured-one-serious-ballia-news-vns643904569","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीचड़ पड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, तीन जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीचड़ पड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, तीन जख्मी, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। थाना क्षेत्र के तालिबपुर गांव में मोटरसाइकिल से कीचड़ का छींटा पड़ने के विवाद में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को स्थानीय लोगों ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से एक घायल को बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान लल्लन राम का भांजा मुर्गा खरीदकर लौट रहा था। लल्लन राम के घर के पास नाली से कीचड़ का छींटा गांव के कन्हैया सिंह पर पड़ने से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। पीयूष सिंह व प्रियांशू वर्मा निवासी करमानपुर मौके पर पहुंच गए। कन्हैया सिंह के तरफ से कहासुनी करने लगे। मारपीट में मनु पासवान (20) पुत्र प्रबोध पासवान का दाहिना हाथ धारदार हथियार से कट गया। सुनील कुमार पासवान (30) पुत्र सुभाष पासवान को चाकू लग गया। राजेश पासवान (32) पुत्र नन्हकू पासवान लाठी डंडे से घायल हो गए। दूसरी तरफ से कन्हैया सिंह, पीयूष सिंह के भी लाठी डंडे से जख्मी हो गए। एसएचओ शिवशंकर सिंह ने बताया कि कन्हैया सिंह, पीयूष सिंह निवासी तालिबपुर व प्रियांशू वर्मा निवासी करमानपुर के खिलाफ तालिबपुर के पूर्व प्रधान लल्लन राम की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपितों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।