फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fighting between two sides in Nauranga, aerial firing

बलिया: गंगा किनारे तड़तड़ाईं गोलियां, लड़कियों से छेड़खानी के बाद भिड़े दो गुट, मारपीट में चार घायल

Wed, 17 Nov 2021 10:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 17 Nov 2021 10:47 PM IST
सार

नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर का भतीजा ब्रजेश ठाकुर 22 फेंकू ब्रह्म बाबा गैस एजेंसी पर सिलिंडर भरवाने गया। जहां पहले से मौजूद भुआल छपरा के लड़कों ने उसकी जमकर धुनाई कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने फोनकर अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया। 

विज्ञापन
Fighting between two sides in Nauranga, aerial firing
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

यूपी के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा पार नौरंगा गांव में बुधवार को दो पक्षों में झड़प हो गई। हवाई फायरिंग व मारपीट में एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हरेराम ब्रह्मचारी के जयंती पर गंगा पार नौरंगा प्राथमिक विद्यालय परिसर में यज्ञ चल रहा था। जिसका भंडारा मंगलवार को था। जिसमें भुआल छपरा के कुछ लड़के वहां पहुंचते थे। जिन्होंने नौरंगा गांव की लड़कियों से छेड़खानी की। इसकी जानकारी होने पर नौरंगा गांव के कुछ युवकों ने उनकी धुनाई कर दी। लेकिन प्रबुद्धजनों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर का भतीजा ब्रजेश ठाकुर 22 फेंकू ब्रह्म बाबा गैस एजेंसी पर सिलिंडर भरवाने गया। जहां पहले से मौजूद भुआल छपरा के लड़कों ने उसकी जमकर धुनाई कर दिया। इसके बाद घायल युवक ने फोनकर अपने दोस्तों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों के आने के बाद पहले से तैयार भुआल छपरा के युवकों ने उन लोगों की पिटाई करते हुए खदेड़ लिया और खदेड़ते हुए नौरंगा गांव के प्रधान सुरेंद्र ठाकुर के दरवाजे पर पहुंच गए और हवाई फायरिंग की। जिसमें जिसमें एक पक्ष के सोनू ठाकुर (25) तथा शशिप्रकाश (30) तथा दूसरे पक्ष के रघुनाथ ठाकुर 24 घायल हो गए।

संयोग अच्छा रहा कि कोई गोली से घायल नहीं हुआ है। इस बाबत बैरिया थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि हवाई फायरिंग या मारपीट का मामला यूपी के बैरिया का नहीं है। बल्कि बिहार के करनमानपुर शाहपुर का है, जहां पीड़ितों द्वारा तहरीर दी गई है।
पढ़ेंः बलिया में पानी भरे गड्ढे में गिरने से दो बच्चों की मौत, दोनों थे चचेरे भाई

तिलकोत्सव में दो पक्ष भिड़े, हवाई फायरिंग का आरोप 

रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में मंगलवार की देर शाम एक तिलकोत्सव कार्यक्रम के बीच दरवाजे पर पहुंचे दो आमंत्रितों के बीच मारपीट  के बाद गांव में हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया। उधर, गोली चलने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई और घटना के बारे में पता लगाने लगी।  

इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। नारायणगढ़ गांव निवासी अमृत पांडेय के यहां  मंगलवार को तिलकोत्सव था। इस कार्यक्रम में उसी गांव के भगवती सिंह तथा राजा उर्फ मनीष सिंह को भी निमंत्रण था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

तभी राजा ने भगवती सिंह के ऊपर हाथ छोड़ दिया। यह देख पांडेय परिवार के लोगों ने बीच-बचाव कर भगवती सिंह को उनके घर पहुंचाया। घर पहुंचने के बाद मामले की जानकारी जब उनके परिजनों को हुई तो उनमें से कुछ लोग राजा के दरवाजे पर पहुंच गए तथा उन्होंने राजा के भाई अनीश के साथ मारपीट करते हुए दरवाजे पर खड़ी बुलेट, बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।
पढ़ेंः बलिया में कार्तिक पूर्णिमा स्नान: गंगा घाट और मेला में रहेगी खुफिया नजर, डीआईजी अखिलेश बोले- श्रद्धालुओं को ना हो असुविधा

इस दौरान हवाई फायरिंग करने का आरोप लगाया गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर एक पक्ष के जसवंत सिंह और राजेश सिंह और दूसरे पक्ष के अनीश सिंह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह ने बताया कि विवाद के बाद दोनों ही पक्षों द्वारा 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर बताया गया कि  मेरे दरवाजे पर चढ़कर दूसरे पक्ष के लोग गोली चला रहे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है जो दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed