फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Female accused commits suicide by hanging in barracks

बैरक में फांसी लगाकर महिला आरक्षी ने की आत्महत्या

Mon, 23 Sep 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Female accused commits suicide by hanging in barracks
आरक्षी नीतू यादव ( फाईल फोटो) - फोटो : BALLIA
बलिया। संयुक्त अभियोजन कार्यालय बलिया में तैनात महिला आरक्षी ने रविवार रात पुलिस लाइन स्थित महिला बैरक में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार सुबह जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी संजय कुमार, सीओ सिटी एके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थलसे मिले सुसाइड नोट में मृतका ने एक महिला आरक्षी व एक पुरुष आरक्षी को दोषी ठहराया है। मृतका के पिता ने दो लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी नीतू यादव (22) पुत्री लाल साहब यादव वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुई। जनवरी 2019 में उसकी पहली तैनाती बलिया के पकड़ी थाने में हुई। वहां से जून 2019 में उसका तबादला संयुक्त अभियोजन अधिकारी कार्यालय में हो गया। वह पुलिस लाइन की दो मंजिलें बैरक के ऊपरी तल में दो और महिला आरक्षियों के साथ रहती थी।
विज्ञापन

रविवार रात में भोजन करने के बाद तीनों आरक्षी सो गई। रात में किसी समय नीतू ने बैरक के किचन के बगल के कमरे में पंखे के हुक में रस्सी का फंदा बनाया और फांसी पर लटक गई। सुबह इसकी जानकारी बैरक में सो रही दोनों महिला आरक्षियों को हुई। उन्होंने तत्काल प्रतिसार प्रभारी को जानकारी दी। आरआई की सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर भीड़ भी जमा हो गई थी। एसपी ने घटना स्थल के निरीक्षण केसाथ वहां मौजूद महिला आरक्षियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एक सुसाइड नोट मिला। एसपी ने सुुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। दोपहर बाद बलिया पहुंचे आरक्षी के पिता ने दो को नामजद करते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि प्रतिसार अधिकारी से सूचना मिली कि महिला बैरक में एक महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतका ने एक पुरुष आरक्षी व एक महिला आरक्षी को दोषी बताया है। जिसकी जांच की जा रही है।
पिता ने लगाया बेटी के मानसिक उत्पीड़न का आरोप
बलिया। संयुक्त अभियोजन अधिकारी कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी नीतू यादव के पिता लाल साहब यादव ने बेटी का मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।

पिता ने बताया कि बेटी अवकाश लेकर गांव आई थी। उसने बताया था कि एक महिला और एक पुरुष आरक्षी उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर रहे हैं। गांव आने पर भी वे फोन करते रहे हैं। पिता ने बताया कि उन्होंने नीतू को समझाया था कि उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दो। 17 सितंबर को वह बलिया आ गई। यहां फिर से उत्पीड़न किए जाने पर उसने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बजाय तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि पुरुष आरक्षी वर्तमान में पकड़ी थाने में तैनात है जबकि महिला आरक्षी कहां तैनात है, यह वे नहीं बता सके। उन्होंने दोनों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि नीतू चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।

ुलिस लाइन में महिला आरक्षी के फांसी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी देवेंद्र नाथ।

पुलिस लाइन में महिला आरक्षी के फांसी के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी देवेंद्र नाथ।- फोटो : BALLIA

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed