फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   fault in electricity supply in ballia

आंधी व बारिश से 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

Wed, 02 Jun 2021 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
fault in electricity supply in ballia
बलिया। मौसम बदलने का असर अभी भी जनपद में है। मंगलवार की शाम को आई आंधी व बारिश से जगह-जगह पोल व तार टूट गए हैं। इसके चलते 200 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले जिले में यास तूफान का असर रहा। इस दौरान तेज हवा बारिश के कारण 400 गांवों की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई थी। अभी तक सभी गांवों में बिजली की व्यवस्था बहाल भी नहीं हो पाई थी कि मंगलवार की शाम एक बार आई आंधी व बारिश में जिले की व्यवस्था चरमरा गई। कई जगह पोल व तार टूट जाने के कारण बुधवार को बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। हालांकि विद्युत विभाग की ओर से कवायद की जा रही है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने के कारण कई गांवों में स्थापित पेयजल नलकूपों का संचालन भी बंद हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-------------------------
ढिबरी के सहारे जीवन जीने को मजबूर
बांसडीह। विगत एक सप्ताह से पिंडहरा के देवरिया मौजा में लगे 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोग ढिबरी के सहारे जीने को मजबूर हैं। इसकी शिकायत विद्युत सब स्टेशन पर की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के लोग में काफी नाराजगी है। देवरिया निवासी कमलेश, कृष्णा चौबे, पिंटू, राजेश आदि ने बताया कि शिकायत करने के बावजूद जले ट्रांसफार्मर ना बदले जाने के कारण क्षेत्रीय लोग एक सप्ताह से अंधेरे में ढिबरी जलाकर रात काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
शिकायत के बाद हरकत में आया विद्युत विभाग
बांसडीहरोड। क्षेत्र के टकरसन विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत हरिपुर गांव 63 केवीए एवं बांसडीहरोड बाजार स्थित 63 केवीए ट्रांसफार्मर बीते एक सप्ताह से अधिक दिनों से जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद है। जबकि चकरी बाजार में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से दो सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बंद है। इसको लेकर ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों सहित मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री से शिकायत की थी। शिकायत को लेकर यूपीपीसीएल ने विभागीय अधिकारियों अधिशासी अभियंता बलिया को जांच करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने दी है।

------------------------
आंधी व बारिश के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। शहरी इलाकों की खराबी को तो दुरुस्त कर लिया गया लेकिन ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही इन्हें भी दुरुस्त कर लिया जाएगा।
- चंद्रेश उपाध्याय, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed