फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fathers who indulge depart

पितरों को तृप्त कर किया विदा

Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 12 Oct 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fathers who indulge depart
पितृपक्ष के अंतिम दिन पितरों को पिंडदान और अमवस्या स्नान करने के लिए रविवार को भोर से ही हजारों लोग शिवरामपुर गंगा तट पर पहुुंचकर स्नान किया। प्रमुख नदी तटों पर भी यही नजारा देखने को मिला। इसी के साथ ही पितरों की तृप्ति के लिए तर्पण और पिंडदान का कार्य भी आरंभ हो गया था।
विज्ञापन


नदी तट पर काफी दूर-दराज से लोग पहुंचे थे। नगर के महावीर घाट से शिवरामपुर घाट तक सैकड़ों वाहन घंटों जहां-तहां फंसे रहे। मुख्य स्नान घाट पर हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पुरोहितों ने पिंडदान और तर्पण कराया। इसके साथ ही लोगों ने जमकर दान-पुण्य किया।
विज्ञापन


सोमवार को गंगा, घाघरा, सरयू सहित अन्य सरवरों पर लोगों ने अपने पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान किया। इस दौरान पुरोहितों ने पूरे विधि-विधान के  साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। नगर के कीनाराम घाट लोगों की भीड़ से पटा रहा। आस्था, श्रद्धा और  पितरों के प्रति लोगों ने गंगा स्नान कर तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता यह है कि श्राद्ध करने  से पितरों का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है और उनकी आत्मा को शांति मिलती है। नगर के  कीनाराम घाट, शिवरामपुर घाट, भरसर घाट, पचरूखिया घाट, मझौवा घाट, उजियार  घाट, मांघी घाट, जवहीं दियारा घाट आदि जगहों पर स्नान कर तर्पण कार्य किया  गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed