फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father-son injured by attacking with knife

चाकू से हमला कर पिता-पुत्र को किया जख्मी

Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Father-son injured by attacking with knife
फेफना। थाना क्षेत्र के सिंहपुर ग्राम में शुक्रवार को होली के हुड़दंग में नशे में धुत एक युवक ने ताबड़तोड़ चाकू से वार कर अपने पड़ोसी एक युवक व उसके पिता को घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव के ही कुछ युवा होली खेल रहे थे। वे आपस में एक दूसरे पर गोबर-कीचड़ आदि फेंक रहे थे। खेल-खेल में ही सुमित सिंह तथा सुनील सिंह उर्फ भुअर में विवाद हो गया। जिन्हें ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर हटा दिया। लेकिन नशे में धुत हमलावर ने सुमित सिंह (24) के दरवाजे पर जाकर उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। बेटे को बचाने आए पिता राजेंद्र सिंह को भी चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। सुमित सिंह को हाथ व छाती तथा राजेंद्र सिंह को पीठ में चाकू लगा है। ग्रामीणों व घर के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुमित सिंह की नाजुक स्थिति देखते हुए वाराणसी लिए रेफर कर दिया। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो हमलावार भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed