फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father sold 18-day-old innocent in Ballia, mother's mother flocked to the police station, got him gang 

बलिया में पिता ने बेच दिया 18 दिन के मासूम को, मां की ममता उमड़ी तो थाने पहुंच पकड़वाया गिरोह

Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Father sold 18-day-old innocent in Ballia, mother's mother flocked to the police station, got him gang 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

बलिया में एक पिता ने ही अपने 15 दिन के मासूम बेटे का सौदा कर दिया। पति के डर से जन्म देने वाली मां भी चुप रही, लेकिन लाल के लिए ममता उमड़ने पर वह पुलिस के पास पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए बच्चे की सौदेबाजी में शामिल महिला के पति, खरीदार, मध्यस्थता करने वाले चिकित्सक व महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नवजात के साथ ही करीब 1.23 लाख रुपये बरामद किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

Father sold 18-day-old innocent in Ballia, mother's mother flocked to the police station, got him gang 
बलिया में फेफना पुलिस द्वारा पकड़े बच्चा खरीदने और बेचने वाले गिरोह के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

फेफना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कपूरी स्थित पेट्रोल पंप के सामने के मकान में नवजात शिशु के साथ कुछ लोग मौजूद हैं जो नवजात को बेचने के लिए पैसे लेनदेन को लेकर इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच संतोष राम, ग्राम रुदलपुर गायघाट थाना हल्दी,  लाल बहादुर सिंह ग्राम हुसैनाबाद थाना बांसडीह, जीवेंद्र कुमार यादव ग्राम रौसिंगपुर थाना फेफना तथा नोनिया देवी पत्नी गोरख लाल ग्राम पिठाईच थाना बांसडीह को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के पास से नवजात तथा 123900 रुपये भी बरामद हुए। 

 बता दें कि पीड़िता गुडिया देवी पत्नी संतोष राम ने पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी थी कि बृहस्पतिवार को नोनिया देवी, उसके पति संतोष राम, लालबहादुर ने मिलकर मेरे 15 दिन के बच्चे को 145000 रुपये में जितेंद्र कुमार यादव को बेच दिया है। जिस पर फेफना पुलिस केस दर्ज कर सक्रिय हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed