फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father slit for land, son arrested

भूमि के लिए पिता की गला काट कर हत्या, पुत्र गिरफ्तार

Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Father slit for land, son arrested
सिकंदरपुर। ग्राम पंचायत भाटी के अहिरपुरवा गांव में जमीन के लिए बेटे ने पिता की गर्दन काट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे पुत्र की तहरीर पर बड़े बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा गांव निवासी ललन चौधरी (60) रविवार की शाम खाना खाने के बाद अपने भाई रामप्रवेश यादव के दरवाजे पर रोज की तरह सोने चले गए। सोमवार की सुबह चारपाई पर उनका गला कटा हुआ शव पड़ा था। मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिजन भी पहुंच गए। ललन चौधरी के पिता बासुदेव चौधरी ने ललन चौधरी के छोटे पुत्र संजय चौधरी की पत्नी के नाम से 15 कट्ठा जमीन का बैनामा कर दिया था। इसको लेकर ललन चौधरी के बड़े लड़के अजय चौधरी और उसकी पत्नी नाराज थीं। आए दिन उस जमीन को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो रहा था। आंदेशा जताया जा रहा है कि इसी विवाद में हत्या की गई है। छोटे बेटे संजय चौधरी ने इसी आधार बड़े भाई अजय के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। उसकी निशानदेही पर आला ए कत्ल बरामद कर लिया गया है। सवाल यह उठता है कि छोटी बहू के नाम से जमीन का बैनामा तो बाबा बासुदेव ने किया था तो फिर बेटे ने पिता ललन चौधरी की हत्या क्यों की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम, एसओजी टीम के साथ-साथ एसपी राजकरण नय्यर, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। एसपी राजकरण नय्यर ने बताया कि हत्या जमीन को लेकर हुई है। आरोपी बड़े पुत्र अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी अजय के घर से बरामद किया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed