{"_id":"60114443b1c65b06bd2708b6","slug":"father-and-son-arrested-for-making-video-by-sexual-assaulted-teenager-case-filed-under-conversion-in-ballia-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के तहत मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किशोरी से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन के तहत मुकदमा दर्ज
Wed, 27 Jan 2021 05:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 27 Jan 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आाया है। इस मामले में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिले के नगर कोतवाली में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि किशोरी के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने और इसका वीडियो बनाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। इस मामले में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के नगर से सटे गांव मे 11 जनवरी को युवक गांव का ही एक घर में घुस गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद युवक उस वीडियो को दिखाकर किशोरी पर दुष्कर्म के लिए दवाब बनाने लगा।
विज्ञापन
Trending Videos
तंग आकर किशोरी ने 13 जनवरी को सारी बातें अपने माता-पिता को बताईं। किशोरी के पिता ने शहर कोतवाली में युवक और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पॉस्को एक्ट व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश के अंतर्गत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम ने आरोपियों को शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।