फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Father accused of killing son

पिता ने लगाया पुत्र की हत्या का आरोप

Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Father accused of killing son
चितबड़ागांव। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक के शव के मामले में पिता ने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर मौत होनी की पुष्टि हुई है। मृतक की कॉल डिटेल निकाल कर जांच की जा रही है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी सिग्नल के पास पर 18 सितंबर को सुबह सात बजे शव मिला था। नगवां गाईं निवासी मंगला यादव ने युवा पुत्र की शिनाख्त की थी। पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका पुत्र मोहित यादव 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा में चितबड़ागांव गया था। वहां से लौटकर रात नौ बजे घर पहुंचा। भोजन करने के बाद रात 11:00 बजे उसे मोबाइल चलाते घर पर ही देखा गया था। अचानक किसी का फोन आने पर वह घर से निकला और अगले दिन 18 सितंबर की सुबह रेल पटरी पर उसकी लाश मिली। कहा कि उनके पुत्र की हत्या की गई है। सूत्रों से पता चलता है कि मोहित का का जन्मदिन 26 सितंबर को था। जन्मदिन मनाने के लिए 150 लड़कों की सूची तैयार की थी। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण ट्रेन से कटना ही बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed