फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers held Sadar SDM hostage for three hours

सदर एसडीएम को किसानों ने तीन घंटे तक बैठाया

Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers held Sadar SDM hostage for three hours
नरहीं। विकास खंड सोहांव के गेहूं क्रय केंद्र चौरा कथरिया की खरीदारी दौलतपुर स्थित इंटर कॉलेज में चल रही है। सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर को वहां के किसानों ने खरीदारी नहीं होने पर तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। केंद्र प्रभारी के आने के बाद पुन: खरीदारी शुरू होने पर ही किसानों ने एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव को जाने दिया।
विज्ञापन

गड़हांचल में इन दिनों विभिन्न क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदारी को लेकर काफी गहमागहमी है। सोमवार को दौलतपुर स्थित क्रय केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव को किसानों ने तीन घंटे तक बंधक बना लिया। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्र पर कई दिनों से ट्रैक्टर ट्राली लेकर खड़े हैं। केंद्र प्रभारी द्वारा सही ढंग से गेहूं की खरीदारी नहीं की जा रही है। केंद्र प्रभारी के आने के बाद दोबारा गेहूं की खरीद शुरू हुई तो किसानों ने एसडीएम को छोड़ा। ऐसा ही नजारा नरहीं क्रय केंद्र पर भी रहा। सुबह से 10 बजे तक किसान क्रय केंद्र प्रभारी का इंतजार करते रहे, लेकिन 10 बजे तक क्रय केंद्र चालू नहीं हो सका था। इन दिनों हर क्रय केंद्र पर गेहूं खरीदारी को लेकर तू-तू मैं-मैं की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। ज्ञातव्य हो कि क्रय केंद्र की अंतिम तारीख 15 जून है, इसको लेकर किसान और परेशान है। इस समय अनाज व्यापारियों द्वारा गेहूं की खरीद 15 सौ रुपये क्विंटल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed