फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmers did Chakka jam due to non-procurement of paddy on purchasing center in ballia

धान खरीद न होने पर चक्का जाम: बलिया में डिप्टी आरएमओ ने किसानों से की वार्ता, कल से होगी खरीद

Fri, 31 Dec 2021 06:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 31 Dec 2021 06:28 PM IST
सार

डिप्टी आरएमओ ने किसानों संग थाने में बातचीत कर शनिवार से धान खरीद का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसान शांत हुए और जाम समाप्त किया।

विज्ञापन
Farmers did Chakka jam due to non-procurement of paddy on purchasing center in ballia
धान खरीद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बलिया जिले के मार्केटिंग गोदाम सुखपुरा में धान क्रय केंद्र पर धान की खरीद नहीं किए जाने से आक्रोशित किसानों ने चौराहे पर चक्का जाम कर बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को एक घंटे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। डिप्टी आरएमओ ने किसानों संग थाने में वार्ता की। खरीद में आ रही बाधा को दूर करने और खरीद शुरू कराने के आश्वासन पर किसान माने और जाम समाप्त किया। 

विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर दर्जनों किसान अपने अपने धान लेकर कई दिनों से पड़े हैं, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीद में शासन द्वारा लगातार हो रही तब्दीली से भी किसान व कर्मचारी परेशान हैं। चक्का जाम के समाप्ति के घंटे भर बाद डिप्टी आरएमओ अविनाश सांगरवाल, नायब तहसीलदार अजय सिंह ने थाना परिसर में किसानों से वार्ता की।
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं से अवगत हुए। शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। सहयोग की अपील की। आनंद कुमार सिंह, मदन पटेल, बिंदा देवी, मंगला सिंह, साधू सिंह, दुर्गेश कुमार सिंह, लोकेश सिंह, राहुल सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर हो रही किसानों को परेशानी
धान खरीद के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों की स्थिति दयनीय है। किसान कई दिनों से अपनी ट्राली पर धान लादकर खड़े हैं, लेकिन खरीद नहीं होने से परेशानी हो रही है। इस बीच खराब हो रहे मौसम ने उन्की नींद उड़ा रखी है। शासन की ओर से टोकन फ्री व्यवस्था को बंद कर टोकन सिस्टम जारी किया। किसानों ने टोकन निकाला तो कई किसानों को टोकन रद कर फिर से पहले की तरह फ्री व्यस्था कर दी गई। इसके बाद फिर टोकन चालू कर दिया गया।

इन सबके बीच केंद्र पर अधिकारियों के साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है।किसानों का आरोप है कि वो असहाय की स्थिति में हैं। हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। आखिर धान कैसे बेचा जाए। उनका लाभ बिचौलियों उठा रहे हैं। बारिश रुक-रुक कर हो रही है। जिसके कारण किसान रात में अपनी धान की निगरानी करने के लिए खुले आसमान के नीचे सोते हैं। उच्च अधिकारियों से बात होने पर आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा है। इससे किसानों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed