फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   farmer tention for rain in ballia

घुमड़े बादल तो किसानों की बढ़ीं धड़कनें

Fri, 09 Apr 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
farmer tention for rain in ballia
टकरसन गांव समीप खेतों में लगा गेंहू की फसल। - फोटो : BALLIA
बलिया। आसमान में बादल, हल्की बूंदाबांदी और बह रही पूरवा हवा से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इन दिनों खेतों में रबी की फसलों की कटाई और खलिहानों में मड़ाई का काम चल रहा है, ऐसे मौसम की बेरुखी से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है और गुरुवार की देर रात से आसमान में बादल और बूंदाबांदी होने के साथ ही मौसम में धुंध होने को लेकर किसान चिंतित हैं। किसानों की मानें तो वर्तमान में रबी की फसलें तैयार हो चुकी हैं और गेहूं-जौ के अलावा अन्य दलहनी फसलों की कटाई-मड़ाई भी चल रही है। किसानों ने बताया कि आसमान में बादल के बीच पूरवा हवा चलने से डंठल नरम हो जाते हैं, जिससे मड़ाई का काम नहीं हो पाता है। किसानों ने कहा कि चैत माह की बारिश खेती किसानी के लिए नुकसानदायक होती है। किसानों ने बताया कि इस समय अगर बारिश होती है और रबी की खेती पूरी तरह चौपट हो जाएगी। बारिश से भीग जाने के बाद अनाज के दाने की चमक कम हो जाती है, जिससे बाजार में भाव भी कम मिलता है।
विज्ञापन

बारिश होने पर किसानों की गाढ़ी कमाई हो जाएगी नष्ट
रेवती। गेहूं की तैयार हो चली फसल कहीं खेत में कटने को तैयार है तो कहीं हाथ से काटकर बोझ की शक्ल में खेतों में ही मड़ाई के लिए रखी हुई हैं। गुरुवार की रात से आकाश में अचानक छाए बादल देख किसानों को चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि पिछले कई सालों से गेहूं की कटाई के ऐन मौके पर बारिश या आंधी के साथ बरसात होने से फसलें बर्बाद होती रही हैं। इस रबी सत्र में भी तैयार फसलों पर मौसम की टेढ़ी नजर शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार की रात से चमक के साथ आसमान में बादल छाए रहे, जो शुक्रवार को भी रहा। किसानों को चिंता सता रही है कि यदि मौसम बिगड़ा और बरसात हुई तो किसानों की गाढ़ी कमाई समाप्त हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed