फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Farmer dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by tractor
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीर घाट में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, घटना के बाद वाहन समेत आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। मौत की सूचना मिलते ही किसान के परिवार में शोक छा गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझकर हादसे को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के बनकटा मोहल्ला निवासी शिवजी तुरहा (65) पुत्र मिसरी अपने खेत की जुताई करा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और दबने से गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन संजय शाह का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने जानबूझ कर घटना को अंजाम दिया है। वह एक-दो बार नहीं बल्कि तीन बार ट्रैक्टर को मृतक के शरीर पर चढ़ाया था। इसका चश्मदीद गवाह खेत में काम कर रही महिलाएं भी हैं। वारदात को देख उन्होंने हो-हल्ला मचाया। संजय ने आरोप लगाया कि उसी खेत को लेकर तीन दिन पूर्व उनके साथ किसी का विवाद भी हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंध में बलिया कोतवाल प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने और चालक के नियंत्रण खोने की वजह से घटना हुई है। मामले में तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed