फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fare increase performance

किराया बढ़ाने पर प्रदर्शन

Sat, 03 Jan 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 03 Jan 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fare increase performance
कचहरी परिसर में स्थित दूकानों के किराए में 10 प्रतिशत की वृद्धि से नाराज कलेक्ट्रेट के दूकानदारों ने शनिवार को परिसर में एकजुट हो जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


दूकानदारों ने पिछले कई सालों का ब्योरा दिखाते हुए आरोप लगाया कि जिला प्रशासन अब गरीबों के पेट पर लात मारने का काम कर रहा है। दूकानदारों का कहना था कि हर साल दो प्रतिशत किराया बढ़ाकर लिया जाता था।
विज्ञापन


 पिछले वर्ष तीन प्रतिशत बढ़ाकर लिया गया था, उस दरम्यान तत्कालीन डीएम ने आश्वासन दिया था कि अगले साल नहीं बढ़ाया जाएगा। लेकिन आश्वासन को दरकिनार कर जिला प्रशासन ने एकाएक 10 प्रतिशत किराया वृद्धि कर हम गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूकानदारों ने आवाज बुलंद की। कहा वादे के मुताबिक काम नहीं हुआ तो इसके लिए वे अपने आंदोलन और तेज करेंगे और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से हरिशंकर, मोनू, सोनू, भोला, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed