फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Extremely slow pace of construction of toilets

शौचालय निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी

Wed, 16 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 16 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Extremely slow pace of construction of toilets
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने जिले में शौचालय निर्माण की खराब प्रगति पर काफी नाराजगी जताई है। पंचायती राज विभाग को सचेत किया कि अतिशीघ्र शत-प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हुई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस अवसर पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य समय के साथ ही गुणवत्ता के साथ पूरा होना चाहिए। जिले में शौचालय निर्माण के 40511 लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 23 प्रतिशत उपलब्धि पर डीपीआरओ दयाशंकर पाठक पर नाराज डीएम ने सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


लोहिया गांवों में 2850 के सापेक्ष 1204 शौचालय ही पूर्ण होना बताया गया। नवानगर ब्लाक के लोहिया गांव खटंगा गांव में गलियों के निर्माण में एक और आठ के अनुपात का मसाला लगाए जाने की शिकायत मिलने पर एक टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में जाकर नमूना लेकर जांच के लिए मौके से ही टीम को रवाना भी कर दिया। साथ ही सहायक अभियंता को सचेत किया कि यदि शिकायत सही मिली तो निलंबन तय है। आंगनबाड़ी केंद्रों के अवशेष 15 केंद्रों को भी इसी महीने पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में संस्थागत प्रसव की प्रगति मंडल में सबसे खराब होने पर भी डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में डीपीओ रामभवन वर्मा ने बताया कि राज्य पोषण मिशन में बलिया प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। लोनिवि एक्सईएन ने फोर लेन सड़क की प्रगति 71 प्रतिशत बताई। डीएम ने लोनिवि एक्सईएन को निर्देश दिया कि 50 लाख से ऊपर के अन्य कार्यों (सड़क के अलावा) की प्रगति में भी तेजी लाई जाए।


बिजली के ट्रांसफार्मर मरम्मत के बाद लगाते ही तुरंत जल जाने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता विद्युत की क्लास लगाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में भी मंडल से सबसे खराब प्रगति बलिया की है। डीएसओ को सुधार लाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ के.बालाजी, सीवीओ डॉ. सुनील कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed