{"_id":"5f0c99748ebc3e63bd170966","slug":"exemptions-after-detention-ballia-news-vns535637229","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के बाद मिली छूट शहर में उड़ी लाकडाउन की धजिज्यां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी के बाद मिली छूट शहर में उड़ी लाकडाउन की धजिज्यां
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से 55 घंटे के लिए लागू बंदी सोमवार को समाप्त होते ही लोग बाजार में उमड़ पड़े। दुकानें खुलीं और ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होता नजर आया और न ही लोग सावधानी बरतते नजर आए। हालांकि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ते देख 21 जुलाई तक लाकडाउन की घोषणा की है।
इसके बाद भी सोमवार को शहर की सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तरह दिखी। इतना ही नहीं शहर के प्रमुख बाजारों और अन्य दुकानें भी आम दिनों की भांति खुली नजर आईं। लोगों ने सड़कों पर आकर खरीदारी की और मानकों का उल्लंघन किया। दुकानदार बेखौफ होकर दुकानों के सामने बैठकर दुकानदारी करते रहे। पुलिसकर्मी सक्रिय नहीं नजर आए जिससे मानकों का उल्लंघन हुआ। लोगों ने न तो सोशल डिस्टेंसिंग किया और न ही सावधानी और सतर्कता बरती।
बहुत से लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए। यह लापरवाही काफी खतरनाक सिद्ध हो सकती है। स्थिति यह है कि नगर का प्रत्येक मुहल्ला कोरोना की चपेट में आ चुका है। जहां हॉटस्पॉट घोषित कर बांस-बल्ली से सील किया गया है, वहां के लोग भी बांस बल्ली को हटाकर धड़ल्ले से आवागमन कर रहे हैं। गड़वार रोड स्थित निराला नगर, उमरगंज, राजेंद्र नगर, लोहा पट्टी, बेदुआ मोहल्ले के लोग बेखौफ बाजारों में आ-जा रहे हैं।