{"_id":"6265778621d14f74057537e2","slug":"evaluation-picked-up-pace-on-the-second-day-26845-copies-were-checked-at-four-centers-ballia-news-vns650055612","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन मूल्यांकन ने पकड़ी रफ्तार, चार केंद्रों पर जांची गईं 26845 कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन मूल्यांकन ने पकड़ी रफ्तार, चार केंद्रों पर जांची गईं 26845 कॉपियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुआ। रविवार को दूसरे दिन मूल्यांकन ने रफ्तार पकड़ी और कुल 26845 कॉपियां जांची गई। लेकिन दूसरे दिन भी सभी केंद्रों पर आधे से अधिक प्रधान परीक्षक व परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब 32785 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन रविवार को भी जारी रहा।
दूसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 4525 कापियां जांची गईं। इस केंद्र पर कुल 50 प्रधान परीक्षक व 1682 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन दूसरे दिन भी यहां केवल 14 प्रधान परीक्षक व 239 परीक्षक उपस्थित हुए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 4456 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 प्रधान परीक्षक व 242 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन दूसरे दिन भी यहां केवल 14 प्रधान परीक्षक व 111 परीक्षक उपस्थित हुए। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 2859 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 34 प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन दूसरे दिन भी यहां केवल 23 प्रधान परीक्षक व 115 परीक्षक उपस्थित हुए। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों को जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 15005 कॉपियां जांची गई। इस केंद्र के लिए कुल 67 प्रधान परीक्षक व 686 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन दूसरे दिन भी यहां केवल 33 प्रधान परीक्षक व 336 परीक्षक उपस्थित हुए।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा में ड्यूटी के कारण सभी प्रधान परीक्षक व परीक्षक उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं। जल्द ही सभी उपस्थित होंगे तो मूल्यांकन में गति आ जाएगी।