{"_id":"20d494a5be8037df73b4dc201abe8a1c","slug":"enthusiasm-of-the-people-with-the-slogan-fo-bharat-mata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत माता के जयकारे से भरा देशभक्ति का जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत माता के जयकारे से भरा देशभक्ति का जज्बा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगीत की ध्वनि पर बजते हुए हजारों ताल और देशभक्ति की उफनती मंदाकिनी में गोते लगाते हुए युवा, महिलाएं एवं पुरुष भारत माता की आरती में ऐसे लीन हुए कि घंटों का समय पता ही नहीं चला। अवसर था नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के परिसर में रविवार को आयोजित भारत माता की आरती का।
इस दौरान हर तरफ भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। अंतरराष्ट्रीय ख्याति के कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य की एकल प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित लोगों को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने कभी लोगों को हंसाया तो कभी भारत माता की जय-जयकार करवाया।
दार्शनिक प्रस्तुति के बीच मेरा रंग दे बसंती चोला गाते हुए बाबा जैसे ही कैनवास पर भगत सिंह के चित्र को उकेरा, पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी और भारत माता के चित्र अलग-अलग कैनवास पर बनाने में मात्र दो से पांच मिनट ही लगते थे। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र राम, पूर्व विधायक सुधीर राय आदि ने विचार प्रकट किए। संचालन डा. राजेंद्र ने किया।