{"_id":"6474cd43a968ab466b06a068","slug":"enrollment-and-dbt-could-not-give-information-then-dm-angry-at-dc-ballia-news-c-20-1-229084-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नामांकन और डीबीटी नहीं दे सके जानकारी तो डीसी पर बिफरे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नामांकन और डीबीटी नहीं दे सके जानकारी तो डीसी पर बिफरे डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला अनुश्रवण समिति व एमडीएम टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की। कार्यों में कमियां मिलने पर एक खंड शिक्षा अधिकारी और एक जिला समन्वयक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश बीएसए मनिराम सिंह को दिया। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछले माह गड़वार के खंड शिक्षा अधिकारी ने मात्र सात स्कूलों का औचक निरीक्षण किया है। इस पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। डीएम ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के नामांकन, डीबीटी आदि की जानकारी मांगी तो जिला समन्वयक सौरभ गुप्ता संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्हें भी नोटिस जारी करने व स्थिति में सुधार का निर्देश दिया।
डीएम ने कहा कि जिले के कस्तूरबा विद्यालयों की स्थिति खराब है। सुधार के लिए खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करें। छात्राओं व अध्यापकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इन विद्यालयों में अवस्थापना से संबंधित जो भी कमियां है उसकी लिखित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्कूल खुलते ही व्यवस्थाएं सुधार लें। डाइट मेंटर्स, एआरपी, एसआरजी को भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। नगरपालिका और नगर पंचायत में स्थित विद्यालयों अवस्थापन संबंधी कमियों को दूर करने के लिए सूची उपलब्ध कराने को कहा गया।
विज्ञापन
बीएसए को निर्देश दिया कि वे कस्तूरबा विद्यालयों सहित विभाग में रिक्त अन्य पदों को भरने के लिए त्वरित कार्रवाई करें। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि बीएससी खराब स्थिति वाले ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समाज कल्याण अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, सभी जिला समन्वयक आदि उपस्थित थे।