फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   encroachment removed from the Chittu Pandey intersection

चित्तू पांडेय चौराहे से हटाया अतिक्रमण

Tue, 02 Jun 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 02 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
encroachment removed from the Chittu Pandey intersection
नगर के चित्तू पांडेय चौराहे के पास अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों को मंगलवार को बुलडोजर से गिरा दिया गया। चौराहे के पास अतिक्रमण से बलिया-सोनौली मार्ग संकरा हो गया था।
विज्ञापन


इसके चलते बडे़ वाहनों के आने पर अक्सर जाम लग जाती थी। अभी एक मकान को छोड़ दिया गया है। इससे आसपास के लोगों में नाराजगी है। अतिक्रमण हटाने के दौरान जिला और नगर पालिका प्रशासन के साथ ही पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के निर्देशन में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चित्तू पांडेय चौराहे के पास स्थित तीन भवनों को बुलडोजर से गिरा दिया गया। बुलडोजर के चलने से चित्तू पांडेय चौराहे पर काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एक मकान को अतिक्रमण में होने के बाद भी नहीं हटवाया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवन स्वामी सुनील कुमार मिश्र ने नौ जून तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी ली है।


यदि अतिक्र मण नहीं हटाया जाता है तो जिला प्रशासन के सहयोग से भवन गिरा दिया जाएगा। वहीं अतिक्रमण हटाने के दौरान बिजली और टेलीफोन के कई कनेक्शन टूट गए। इससेे संबंधित लोगों को कनेक्शन जुड़वाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देरशाम तक कई तार टूटकर लटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed