{"_id":"5e402bd28ebc3ee60059c5d7","slug":"encroachment-in-government-colony-notice-to-120-ballia-news-vns5097917187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलोनी में अतिक्रमण, 120 को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कॉलोनी में अतिक्रमण, 120 को नोटिस
विज्ञापन
जीजीआईसी कॉलोनी में अवैध तरीके से बना दुकान व गैरेज।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नगर के सरकारी कॉलोनी में रहने वाले 120 निवासियों को जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण में पाया है कि कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने आवास के पास खाली जमीनों पर अतिक्रमण कर टिन शेड डालकर निर्माण कराया है, जो अवैध है। नोटिस से कॉलोनी में रहने वालों की नींद उड़ी हुई है। बता दें कि कॉलोनी में चप्पे-चप्पे पर अतिक्रमण कर दुकान, मकान, गैरेज आदि का निर्माण कराया गया है।
जिला मुख्यालय पर सरकारी कॉलोनियों में खाली जमीनों पर सरकारी कर्मियों की गिद्ध दृष्टि का शिकार होकर रह गई है। विकास भवन से सटे जीजीआईसी के पीछे स्थित सरकारी कॉलोनी में चप्पे पर अतिक्रमण किया गया है। बताया जाता है कि आवास आवंटन करने के बाद इसमें रहने वाले लोग आवास के सामने और आसपास की खाली जमीनों पर इस कदर अतिक्रमण कर लिया है कि कॉलोनियाें के रास्ते तक संकरे हो गए हैं। कुछ दिनों पहले जीजीआईसी कॉलोनी में ही अतिक्रमण कर बनाए गए एक घर को जिला प्रशासन ने तोड़वा दिया। इसके बाद से ही इस कॉलोनी का माहौल गरम है। जिला प्रशासन की ओर से पूरी कॉलोनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आया है कि कॉलोनी में अधिकांश लोगों ने आवास के सामने खाली जमीनों पर टिन शेड लगाकर वाहनों को रखने के लिए गैरेज बनवा लिया है। यह भी पता चला है कि बच्चों के खेलने आदि के लिए खाली जमीनों पर भी अतिक्रमण कर मकान, दुकान, गैरेज आदि बनवाए गए हैं, जिससे कॉलोनी वासियों को परेशानी का सामन करना पड़ है। इस कॉलोनी में जगह-जगह किए गए अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की टीम ने कॉलोनी में रहने वाले सभी 120 लोगों को नोटिस जारी किया है। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से छह फरवरी को भेजी गई नोटिस में बताया गया है कि अगर उनके द्वारा अतिक्रमण कर कोई निर्माण कराया गया है तो उसे तीन दिनों के अंदर हटा लें अन्यथा अवैध निर्माण को हटाया जाएगा और उनसे आर्थिक दंड भी वसूल किया जाएगा। इसको लेकर कॉलोनीवासियों में हड़कंप मचा हुआ है।
.
सरकारी जमीनों पर सालों तक नजारत की रहीं नजरें इनायत
बलिया। नगर के जीजीआईसी कॉलोनी में कई मकान और दुकान तो करीब 20 सालों से चल रहे है और इस कॉलोनी का कस्टोडियन नजारत है लेकिन स पर उसकी नजर नहीं पड़ी या फिर नजरें इनायत रहीं। इस तरह के कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया तो यह भी जाता है कि इस कॉलोनी में अतिक्रमण कर खाली जमीनों पर बनवाए गए गैरेज को बेचने खरीदने का भी काम किया गया है। कई बाहरी लोग इस गैरेज को खरीद कर अपनी गाड़ियों को रखते हैं। इतना ही नहीं खाली जमीनों पर कई आलीशान भवन भी बना लिए गए हैं।
विज्ञापन
कोट.
जीजीआईसी कॉलोनी में खाली जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए कॉलोनी में रहने वालों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटने पर प्रशासन की ओर से हटवाया जाएगा और संबंधित से अर्थदंड भी वसूला जाएगा।
- बृजकिशोर दुबे, नगर मजिस्ट्रेट, बलिया।