फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employee problems will be diagnosed by March 20

20 मार्च तक कर्मचारियों की समस्याओं का किया जाएगा निदान

Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Employee problems will be diagnosed by March 20
बलिया। आशा कर्मचारी यूनियन, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने मंगलवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया। धरना के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कर्मचारियों की समस्याओं पर वार्ता किया। वार्ता के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कर्मचारियों की सभी समस्याओं को 20 मार्च तक प्रत्येक दशा में निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी से वार्ता के दौरान सत्या सिंह, विनोद मिश्रा, देवप्रकाश सिंह, शंभू सिंह, सुशील त्रिपाठी, संगिता सिंह, अर्चना सिंह आदि शामिल रहे। वहीं धरना सभा में कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पांडेय, दिलीप श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रसाद,एचएन दूबे, अजीत कुमार सिंह, धनेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed