फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Emphasis on reducing crime

Ballia News: अपराधों में कमी लाने पर जोर दिया

Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on reducing crime
बलिया। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ओमवीर सिंह की मौजूदगी में सभी थाना, सेल प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक हुई। एसपी ओमवीर सिंह ने अपराध पर नकेल कसने व विवेचना में तेजी लाने का निर्देश मातहतों को दिया। इसके पूर्व एसपी ने त्रिपाठी हालत में विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

महिला आरक्षी मोनिका शुक्ला को योगा स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त करने पर उप्र पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के अधीन महिला आरक्षी को मुख्य आरक्षी पदोन्नती होने पर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में दोनों एएसपी, क्षेत्राधिकारी, थाना व सेल प्रभारी मौजूद रहे। एसपी ओमवीर सिंह ने थाना प्रभारियों से उनकी समस्याओं को जाना। क्षेत्र में बढ़ते अपराध व उसके रोकथाम की जानकारी ली। बीट पुलिसिंग के बारे में जाना व कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया। कहा कि पुलिस की बीट प्रणाली से अपराध पर नकेल कसने में मदद मिलती है। थानों पर लम्बित विवेचनाओं के बारे में चर्चा करते हुए समीक्षा की। विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के लिए संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया। थाने पर आने वाली जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिए। अधिक समय से वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/ तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed