{"_id":"57a78b8f4f1c1b2f1a2b948b","slug":"elephants-horses-with-flag-procession-turned-mhowiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी, घोड़े संग निकला महावीरी झंडा जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी, घोड़े संग निकला महावीरी झंडा जुलूस
balia
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जुलूस में राम-लक्ष्मण और सीता की झांकी।
- फोटो : balia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस उत्तर टोला स्थित मुख्य अखाड़े से रविवार को शुरू हुआ। चार अखाड़ों के जुलूस में हाथी, घोड़ा, बाजा, गाजा के साथ विभिन्न झांकियां शामिल की गई। जुलूस अपने निर्धारित स्थल से प्रारंभ होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होता हुआ अपने-अपने अखाड़े पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही।
खुदाबिन के अखाड़े के मुन्ना, विश्वनाथ पटेल बस स्टेशन स्थित युवा बजरंग सेवा समिति के भोला ओझा तथा बाल बजरंगी दल के सत्यदेव तुरहा के नेतृत्व में अपने-अपने अखाड़ों से जुलूस झांकियों तथा बाजा-गाजा के साथ उत्तर टोला के मुख्य अखारे पर पहुंचा। मुख्य अखाड़े से जनार्दन चौधरी के नेतृत्व में पूजा-पाठ करने के उपरांत शामिल अखाड़ों को लेकर महावीरी झंडा जुलूस नगर के दुर्गा मंदिर, बूढ़वा शिव मंदिर, हनुमान चबूतरा, रामलीला मैदान, मौनी बाबा, हनुमान मंदिर, पावर हाउस, बस स्टेशन बाजार होता हुआ देरशाम अपने अखाड़े पर जाकर समाप्त हुआ।
जुलूस में झांकियों के साथ लाठी, तलवारबाजी, मुगदर, बंगैठी की हैरतंगेज प्रदर्शन कर युवकों ने दर्शकों को चकित कर दिया। एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में लगभग आठ थानों की फोर्स पीएसी व अग्रिशमन दस्ता जुलूस को संपन्न कराने में लगे रहे। जुलूस में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, भाकपा के संजय सिंह, कांग्रेस के पुनीत पाठक, रौशन सिंह सहित नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी अभिज्ञान सहित विभिन्न वार्डों के सभासद रहे।