फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elephants, horses with flag procession turned Mhowiri

हाथी, घोड़े संग निकला महावीरी झंडा जुलूस

Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
balia
balia Updated Mon, 08 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Elephants, horses with flag procession turned Mhowiri
जुलूस में राम-लक्ष्मण और सीता की झांकी। - फोटो : balia
नगर का ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस उत्तर टोला स्थित मुख्य अखाड़े से रविवार को शुरू हुआ। चार अखाड़ों के जुलूस में हाथी, घोड़ा, बाजा, गाजा के साथ विभिन्न झांकियां शामिल की गई। जुलूस अपने निर्धारित स्थल से प्रारंभ होकर नगर के निर्धारित मार्गों से होता हुआ अपने-अपने अखाड़े पर जाकर समाप्त हुआ। इस           दौरान पुलिस की चाकचौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन


खुदाबिन के अखाड़े के मुन्ना, विश्वनाथ पटेल बस स्टेशन स्थित युवा बजरंग सेवा समिति के भोला ओझा तथा बाल बजरंगी दल के सत्यदेव तुरहा के नेतृत्व में अपने-अपने अखाड़ों से जुलूस झांकियों तथा बाजा-गाजा के साथ उत्तर टोला के मुख्य अखारे पर पहुंचा। मुख्य अखाड़े से जनार्दन चौधरी के नेतृत्व में पूजा-पाठ करने के उपरांत शामिल अखाड़ों को लेकर महावीरी झंडा जुलूस नगर के दुर्गा मंदिर, बूढ़वा शिव मंदिर, हनुमान चबूतरा, रामलीला मैदान, मौनी बाबा, हनुमान मंदिर, पावर हाउस, बस स्टेशन बाजार होता हुआ देरशाम अपने अखाड़े पर जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन


जुलूस में झांकियों के साथ लाठी, तलवारबाजी, मुगदर, बंगैठी की हैरतंगेज प्रदर्शन कर युवकों ने दर्शकों को चकित कर दिया। एसडीएम बांसडीह राधेश्याम पाठक, सीओ बैरिया त्रयंबक नाथ दूबे के नेतृत्व में लगभग आठ थानों की फोर्स पीएसी व अग्रिशमन दस्ता जुलूस को संपन्न कराने में लगे रहे। जुलूस में पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, भाकपा के संजय सिंह, कांग्रेस के पुनीत पाठक, रौशन सिंह सहित नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि कनक पांडेय, समाजसेवी अभिज्ञान सहित विभिन्न वार्डों के सभासद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed