फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electricity department solved the problems of villagers by organizing camp

विद्युत विभाग ने कैंप लगाकर किया ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity department solved the problems of villagers by organizing camp
बलिया। विद्युत विभाग ने सोहांव ब्लॉक के पलिया खास गांव में कैंप आयोजित कर बिना मीटर चले बिजली बिलों को जांच के बाद दुरुस्त किया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कुल मिले 65 शिकायतों के सापेक्ष 35 का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान 2.5 लाख बकाया की वसूली भी की गई।
विज्ञापन

सरकार की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुधारने व खपत के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले सोहांव ब्लॉक के पलिया खास का मामला सामने आया था जहां बिना मीटर में कनेक्शन जोड़े ही हजारों का बिल पहुंच गया था। ग्रामीणों ने बताया था कि करीब डेढ़ साल पहले सौभाग्य योजना के तहत जैसे-तैसे पोल, तार व ट्रांसफार्मर लगाने के बाद संबंधित मोहल्ले के लोगों को कनेक्शन देने के लिए आधार कार्ड व फोटो लिया। इसके बाद उनके घरों पर मीटर भी लगा दिया लेकिन कनेक्शन नहीं किया। लोग इंतजार करते रहे कि कर्मचारी उनका कनेक्शन करेंगे लेकिन कार्यदायी संस्था के कर्मी मीटर लगाने के बाद गायब हो गए और अब जिनके यहां मीटर लगे हैं बिना बिजली जलाए ही उनके यहां पांच से सात हजार के बिल पहुंचने लगे हैं। ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण करने के लिए विद्युत विभाग के एई हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को पलिया खास गांव में शिविर का आयोजन किया गया। कुल 65 लोगों ने बिल से संबंधित शिकायतें की। अधिकारियों की टीम ने घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच की और 35 का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान कुल 2.5 लाख बकाया बिल की वसूली करने के साथ ही 28 उपभोक्ताओं के यहां मीटर भी लगाया।
विज्ञापन

पलिया खास गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। गांव में बकाया बिलों की वसूली भी की गई। शेष समस्याओं का भी समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्रेश उपाध्याय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed