फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   electricity department is in action mode

बड़े बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी में बिजली विभाग

Tue, 24 Aug 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
electricity department is in action mode
बलिया। बिजली विभाग बड़े बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। एक लाख और इससे अधिक के बकायेदारों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया नहीं जमा कर रहे। ऐसे बकायेदारों की आपूर्ति बंद करने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली विभाग की नजर खासकर एक लाख और इससे अधिक के बकायेदारों से वसूली पर है। अधिकारियों ने जुलाई में एक लाख से अधिक के बकायेदारों से संपर्क कर बकाया जमा करने को कहा था, लेकिन एक माह तक चले अभियान में अधिसंख्य बकायेदारों ने अपना पूरा बकाया जमा नहीं किया। अब अधिकारी इन बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटे हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि एक लाख से अधिक के बकायेदारों को कई बार बकाया वसूली जमा करने के लिए संपर्क किया गया। कुछ लोगों ने कुछ पैसा जमा किया तो कुछ बकाया जमा करने से कतरा रहे हैं। जिन बकायेदारों ने अभी पैसा जमा नहीं किया है, उन्हें चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। ऐसे बकायेदारों को अंतिम मौका 30 अगस्त तक दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वह बकाया राशि जमा नहीं करेंगे तो उनकी आपूर्ति बंद करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed