फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electrical crematorium to be built on Shivrampur Ganga Ghat

शिवरामपुर गंगा घाट पर बनेगा विद्युत शवदाह गृह

Fri, 09 Apr 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Electrical crematorium to be built on Shivrampur Ganga Ghat
बलिया। जनपद में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण का रास्ता साफ होते दिख रहा है। बृहस्पतिवार को आजमगढ़ से आए कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइंनिंग सर्विस के अधिकारी ने स्थल का निरीक्षण किया और अपनी सहमति दी।
विज्ञापन

बता दें कि भाकपा (माले) नेता लक्ष्मण यादव पांच माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही से सदर तहसील के शिवरामपुर गंगाघाट किनारे विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग की थी। डीएम ने तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी को कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइंनिंग सर्विस का प्रस्ताव तैयार कराकर एनएमसीजी (नेशलन मिशन फॉर क्लीन गंगा) को भेजने का निर्देश दिया था। तत्कालीन सीडीओ ने जनपद के डीएफओ को पत्र लिखकर आगे की कार्यवाही हेतु कन्स्ट्रक्शन एवं डिजाइंनिंग सर्विस को पत्र भेजने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को सीएनडीएस के इंजीनियर आशुतोष पाठक ने शिवरामपुर मौजा के मोहन छपरा में गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया और कहा कि यह स्थान विद्युत शवदाह गृह के निर्माण के लिए उपयुक्त है। इससे जनपद को विद्युत शवदाह गृह का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed