फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Elections were held in a raised voice against vandalizing

चुनाव में हुई गुंडई के खिलाफ उठाई आवाज

Sat, 31 Oct 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 31 Oct 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Elections were held in a raised voice against vandalizing

बैरिया के मुरली छपरा ब्लाक के फतेराय के टोला में सैकड़ों ग्रामीणों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दबंगई के खिलाफ शुक्रवार को बैरिया तहसील के प्रांगण में जमकर धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही शासन-प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने चुनाव आयोग को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शशिकांत मणि को सौंपा।

विज्ञापन



ज्ञापन में बताया कि गुरुवार को हुए अंतिम चरण के त्रिस्तरीय चुनाव के दौरान विकास खंड मुरली छपरा के फतेराय टोला गांव के बूथ पर निवर्तमान ब्लाक प्रमुख और बीडीसी प्रत्याशी अनुरुद्ध यादव ने दर्जनों गुंडों के साथ अवैध असलहों से लैस होकर फर्जी मतदान कराया। वहीं विपक्षी प्रत्याशी धनजी निषाद के समर्थकों के पर जानलेवा हमला करते हुए गांव में आग लगा दी।
विज्ञापन


 जिससे दर्जनों लोग घायल हो गए। भय, आतंक और दहशत के कारण लोगों ने मतदान नहीं कर पाया। वहीं पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिससे अनिरुद्ध यादव ने बल प्रयोग कर अपने पक्ष में फर्जी मतदान कराने में सफल रहा। ग्रामीणों ने फत्तेराय के टोला गांव के वार्ड संख्या एक से लेकर तीन तक चुनाव मतदान निरस्त कर पुन: मतदान कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्यथा शनिवार से जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बेमियादी धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पत्रक देने वालों में रामनरेश निषाद, मंटू निषाद, प्रदीप निषाद, वीरेंद्र निषाद, काली चरण निषाद, पन्ना लाल निषाद, मनोज निषाद आदि सैकड़ों के संख्या में महिला-पुरूष मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed