फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight major burglaries in six months, not one disclosed

छह माह में हुई आठ बड़ी चोरियां, खुलासा एक का भी नहीं

Mon, 12 Apr 2021 06:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Eight major burglaries in six months, not one disclosed
बेरुआरबारी। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरियों से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न उठ रहा है। बीते छह माह में आठ बड़ी चोरियां हुई हैं लेकिन अभी तक एक भी चोरी का खुलासा न होने से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

आठ मार्च को प्राथमिक विद्यालय गोड़धप्पा में बच्चों के भोजन बनाने वाला बर्तन चोरी हो गया। यही नहीं, ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसडीह में कंप्यूटर और बच्चों में बांटने के लिए आए स्वेटर भी चोरी हो गया। ब्लाक संसाधन केंद्र कोतवाली के बगल में ही स्थित है। 13 मार्च को हरिजनपुर उसरहवा हालपुर निवासी दीनानाथ शर्मा के घर लाखों रुपए और कीमती गहने चोरी हो गए। इसके बाद, 23 मार्च को दरांव स्थित बजाज ऑटो मोबाइल की दुकान का शटर तोड़ नगदी और सामान चोरों ने चुरा लिया। एक सप्ताह बाद 30 मार्च को बसंत वर्मा धनपलिया निवासी के घर लाखों रुपए नकदी और लाखों रुपए के गहने चोरी हो गए। 10 अप्रैल को जानपुर मुड़ियारी के अछुही गांव में रमाकांत तिवारी के घर लाखों के जेवर और नगदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। इससे पहले, ग्रामसभा पिंडहरा निवासी अरविंद शुक्ला के घर 11 अक्तूबर 2020 को लाखों रुपए के गहने सहित नगदी, 19 अक्तूबर 2020 को उषा मिश्रा के यहां लाखों रुपए और गहनों की चोरी, 9 नवंबर 2020 को सेमरी निवासी व होमगार्ड धीरेंद्र रजक के घर नगदी सहित लाखों रुपए के गहने की चोरी हुई। लेकिन आज तक इनमें से एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है। पीड़ितों ने बताया कि सूचना पर पुलिस आती तो है लेकिन सिर्फ आश्वासन देकर चली जाती है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बांसडीह दीपचंद ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा पुलिस कर देगी। बांसडीह पुलिस जनता के साथ है जनता की हर समस्याओं का समाधान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed