फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Eight huts destroyed in fire

आग से आठ झोपड़ियां राख

Sat, 21 Mar 2015 10:25 PM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Sat, 21 Mar 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Eight huts destroyed in fire
थाना क्षेत्र के विशुनपुरा ग्रामसभा के कुआं पीपर मौजा स्थित तीन परिवार की आठ रिहायशी झोपड़ियां शुक्रवार की रात जल गईं। इसमें भेड़ों के 53 बच्चे, एक बकरी और एक बछड़े की झुलसने से मौत हो गई। जबकि हजारों रुपये का आलू तथा अन्य सामान जलकर राख हो गया। सूचना के बावजूद दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों के घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


कुआं पिपर मौजा के पाल बिरादरी के डेरा से सभी पुरुष कहीं चले गए थे। अचानक वीरेंद्र पाल की झोपड़ी में आग की लपटें दिखाई पड़ीं। अभी लोग कुछ समझ पाते, तब तक उक्त स्थान पर स्थित पन्नालाल, राजन आदि की आठ झोपड़ियां तथा भूसा सहित तीन खोप आग की लपटों के आगोश में आ गए। ग्रामीणों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना में वीरेंद्र पाल के पांच भेड़ों के बच्चे, गाय का बछड़ा, एक बकरी, पन्नालाल की छह भेड़ के बच्चे, अक्षय पाल के 13, यज्ञनारायण के 15, पारस पाल के नौ, राजन के भेड़ के पांच बच्चे झुलसकर मर गए। साथ ही 70 कुंतल आलू, डेढ़ कुंतल ऊन, उर्वरक, बिस्तर, घर गृहस्थी के सारे सामान जल कर राख हो गए। दरअसल पाल बिरादरी के लोग चार दिन से लेकर एक महीने तक के भेड़ के बच्चे को रस्सी में बांधकर झोपड़ियों में छोड़ देते हैं तथा भेड़ों को चराने के लिए अन्यत्र ले जाया करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निकांड के बाद पहुंचे पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनय राजभर ने पीड़ितों को घटना स्थल पर पहुंचकर हर प्रकार से मदद का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed