फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   efforts are being made to arrest the BJP leader

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए दे रहे दबिश

Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
efforts are being made to arrest the BJP leader
बैरिया। दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट के आरोपी भाजपा नेता रणजीत उर्फ कर्ण मौर्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया है। हालांकि एफआईआर होने के 48 घंटे बाद भी आरोपित तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पीड़िता को भाजपा के महिला प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष बनाने का लालीपॉप देकर शोषण करने का वीडियो वायरल होने और इसमें कई लोगों का नाम सामने आने से क्षेत्र में चर्चाएं तेज है। उधर, आरोपी की तरफ से भी अपने बेगुनाही होने का ऑडियो वायरल किया गया है। दोकटी थाने के एसएचओ दिनेश पाठक का कहना है कि पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपित के ठिकानों पर छापा मारने के साथ-साथ अन्य कोशिश की जा रही है। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने दोकटी पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मैंने सीओ बैरिया से आग्रह किया तब जाकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से इस प्रकरण को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed