{"_id":"5995d20b4f1c1b11708b4655","slug":"education-started-by-satyagraha-movement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने विरोध में शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने विरोध में शुरू किया सत्याग्रह आंदोलन
ballia
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरने पर बैठे शिक्षामित्र।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षामित्रों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय पर सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। नाराज शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को आंदोलन के लिए लखनऊ कूच करने का ऐलान किया है।
25 जुलाई को समायोजन खत्म करने के आदेश के बाद बेरोजगार हुए शिक्षामित्रों ने आंदोलन की राह पकड़ ली थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान करने के लिए 15 दिन का समय मांगा था, लेकिन समयावधि में सरकार शिक्षामित्रों के बाबत कोई निर्णय नहीं ले सकी। इससे नाराज शिक्षा मित्रों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए गुरुवार से तीन दिन का सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया। बीएसए कार्यालय पर जमा हुए शिक्षामित्रों ने कहा कि वह सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे। अपने हक की लड़ाई के लिए वह जो भी होगा करेंगे। कहा कि सरकार उनकी जायज मांग को दबा नहीं सकती। उसने शिक्षामित्रों से वादा खिलाफी की है। ऐसे में अब लखनऊ में आंदोलन कर सरकार को से अपना हक मांगा जाएग।
शिक्षामित्रों ने कहा कि प्रदेश की सरकार शिक्षामित्रों को अंधेरे में रखकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। कहा कि जिला मुख्यालय पर तीन दिन के सत्याग्रह आंदोलन के बाद बलिया से तीन हजार शिक्षामित्र लखनऊ में आंदोलन के लिए कूच करेंगे। कहा कि शिक्षामित्र शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर एकत्र होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकालेंगे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेश साहनी, काशीनाथ यादव, सरल यादव, जितेंद्र राय, पंकज सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, श्याम नन्दन मिश्र, परशुराम यादव आदि थे। अध्यक्षता ज्ञानप्रकाश मिश्रा व संचालन अनिल मिश्र व संगम अली ने संयुक्त रूप से किया। जिला संयोजक पंकज कुमार सिंह आभार जताया।