फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Economic activities started at a fast pace: Ravindra

आर्थिक गतिविधियां तेज गति से चालू: रविंद्र

Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Economic activities started at a fast pace: Ravindra
मनियर क्षेत्र के पिलुई में बहेरा नाला पर बनने वाली पुलिया व एप्रोच का फीता काटकर शुभारंभ करते सां - फोटो : BALLIA
मनियर। हर घर में शुद्ध पानी पहुंचाने, गांवों छोटे-मोटे झगड़ों को स्वामित्व योजना के तहत निपटाने, ड्रोन कैमरे से गांवों का सीमांकन कराने व कोरोना महामारी जैसी विकट परिस्थिति में भी गरीब जनता तक नि:शुल्क राशन मुहैया कराने का काम भाजपा की सरकार ने किया। प्रत्येक गांवों में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कराना भी मोदी सरकार की देन है। कोरोना काल में सावधानियां बरतते हुए आर्थिक गतिविधियां तेज गति से चालू कर दी गई हैं। यह बातें शनिवार को सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने पिलुई गांव में एक करोड़ 53 लाख 73 हजार की लागत से बहेरा नाले पर बनने वाले पुल व एप्रोच मार्ग का शिलान्यास और पूर्व सांसद स्व. हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा क्रिकेट चैंलेज कप प्रतियोगिता के उद्घाटन के दौरान कहीं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना महामारी जैसी विसम परिस्थिति में भी किसी को भूखा नहीं होने दिया। हर गरीब को शौचालय, वृद्धा व विधवा को पेंशन, किसान सम्मान निधि तथा जनधन योजना के तहत सीधे खाते में पैसा भेजने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि सिकंदरपुर विधायक संजय यादव ने कहा कि जनता की मांग पर भाजपा की सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए बहेरा नाले पर पुल बनाने का वादा किया था जो आज पूरा होने जा रहा है। किसानों को विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाकर बरगलाना चाह रही हैं। फिर भी हमारे देश के किसान बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस मौके पर भाजपा नेता अरविंद राय, पूर्व प्रधान अनिल पांडेय, ईश्वरदयाल मिश्रा, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता, सतीश सिंह, प्रधान विशाल सिंह, बच्चा सिंह, रविंद्र सिंह, अरविंद वर्मा, लक्ष्मण पटेल, अंजनी यादव आदि रहे। संचालन मंजय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed