फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   East of the sun and sought the blessings of progress

उदयाचल सूर्य से मांगा उन्नति का आशीष

Wed, 18 Nov 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Wed, 18 Nov 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
East of the sun and sought the blessings of progress
उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही बुधवार को लोक आस्था का महापर्व डाला छठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। उदित होते भगवान भास्कर को नदी तटों, सरोवरों और तालाबों से हजारों व्रती महिलाओं ने नमन कर अपने परिवार और बच्चों की सुख समृद्धि मांगी।
विज्ञापन



विभिन्न घाटों पर अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाओं ने लोगों में प्रसाद वितरण किया और बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। इस दौरान छठ माता के गीतों से घाट और पूरे इलाके गूंजते रहे। इसके बाद पारण कर व्रतियों ने पारण किया।
विज्ञापन



कार्तिक मास में होने वाले सूर्य षष्ठी व्रत को लेकर नगर के साथ ही ग्रामीणांचलों में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। लाखों की संख्या में श्रद्धालु नदी घाट तथा सरोवरों पर विधिवत पूजन-अर्चन किया और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत तोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को भोर के दो बजे से ही नगर और ग्रामीण इलाके की व्रती महिलाओं ने अपने-अपने घाट की तरफ कूच कर दिया था। तड़के  सुबह से लेकर पूर्वांह्न आठ बजे तक लोगों की भीड़ दिखाई देती रही।


इस दौरान सबसे अधिक भीड़ व उत्साह नगर के टाउन हाल बापू भवन, महावीर घाट, रामलीला मैदान, बिचला घाट, विजयीपुर घाट, लालघाट, राजपूत नेउरी, बेदुआ, गौशाला रोड, मिश्र नेउरी, आनंद नगर, संकट मोचन कालोनी, हरपुर नगर, जटहा बाबा मंदिर, हाइड्रील कालोनी, भृगु आश्रम, बहादुरपुर, गोठहुली, काशीपुर, मिड्ढा, अगरसण्डा निधरिया, पौहाड़ीपुर सहित अन्य घाटों पर दिखा।


व्रती महिलाओं ने विधिवत पूजन-अर्चन किया तथा उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार के लोगों की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान व्रती महिलाएं पारंपरिक और लोकप्रिय गीत गातीं रही। उधर व्रती महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुुुख मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।



डाला छठ के पावन पर्व के मौके को भुनाने में ग्राम प्रधान प्रत्याशी भी लगे रहे। घाटों और तालाबों पर प्रत्याशी व्रती महिलाओं और उनके परिवार वालों की मदद और सहयोग कर अपने पक्ष में करने में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed