फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   E-rickshaw driver found hanging from a tree after leaving girlfriend's house.

Ballia News: प्रेमिका के घर से जाने के बाद ई-रिक्शा चालक का पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 15 Oct 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver found hanging from a tree after leaving girlfriend's house.
गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव निवासी मृतक अ​भिषेक उर्फ गोलू। फाइल फोटो, परिजन
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव की अनुसूचित बस्ती के दक्षिण स्थित एक बगीचे में बुधवार सुबह ई-रिक्शा चालक अभिषेक उर्फ गोलू (21) का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। रस्सी युवक के गले के साथ ही दोनों हाथों में भी लिपटी हुई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमडरिया गांव निवासी अभिषेक ई-रिक्शा चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिजनों के मुताबिक, अभिषेक मंगलवार रात घर में सोया था। वह सुबह कब घर से निकला, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना पर परिजनों को घटना का पता चला।
विज्ञापन

युवक की मां आशा देवी और छोटे भाई हंस कुमार ने बताया कि अभिषेक का एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि बीते कुछ दिनों से युवती उसके साथ घर पर रह रही थी। युवती के परिजनों की शिकायत के बाद मंगलवार दोपहर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के बीच सुलह हुई थी। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ घर चली गई थी। परिजनों के अनुसार, अभिषेक युवती के साथ रहने की जिद कर रहा था। शव के गले और दोनों हाथों में रस्सी लिपटी मिलने को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed