{"_id":"58e134ec4f1c1bbf6e5b4214","slug":"due-to-our-army-we-live-peacefully-in-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिकों की मुस्तैदी से ही लेते हैं चैन की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिकों की मुस्तैदी से ही लेते हैं चैन की नींद
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Sun, 02 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
army
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूतपूर्व सैनिक सेवा समिति का स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव क्षेत्र के एसएन पब्लिक स्कूल पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह ने मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप जलाकर किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने विधायक को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि हमारे सैनिक अपनी जान की परवाह किए बगैर देश की रक्षा के लिये हर वक्त मुस्तैद रहते हैं जिससे देश की जनता चैन की नींद सोती है। हमारे देश के नौजवानों में देश के प्रति इतनी सच्ची श्रद्धा है कि सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा व सेवा करते हैं। इसके बावजूद देश की सेवा करने वाले सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन के लिये लिए लड़ाई लड़नी पड़ी फिर भी उन्हें पूरा हक नहीं मिल पा रहा है।
विधायक ने सैनिकों की विधवाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कक्षा चार की छात्रा स्मृति पाण्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर रिजवान अहमद, सतीश सिंह, मुन्ना पाण्डेय, श्याम नारायण सिंह, पिंकी सिंह, बटेश्वर गुप्ता, राधेश्याम वर्मा, रणंजय सिंह आदि थे। अध्यक्षता वामदेव सिंह व संचालन भोला सिंह ने किया। पूर्व सैनिक के ब्लाक अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने आभार जताया।