फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to flood, work is being affected in tehsils

बाढ़ के कारण तहसीलों में कामकाज हो रहा प्रभावित

Tue, 17 Aug 2021 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Due to flood, work is being affected in tehsils
बलिया। जिले में आई बाढ़ के चलते तहसीलों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगने से विभिन्न कार्यों को लेकर तहसील आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आय, जाति, निवास प्रमाण का निस्तारण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ के चलते एक ओर जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं तहसीलों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। जिले में गंगा की बाढ़ से खासकर दो तहसीलों सदर व बैरिया के गांव प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावितों को राहत आदि के लिए लेखपालों के साथ ही अन्य राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई है। इसके चलते तहसील के कामकाज पर असर पड़ रहा है। बताया जाता है कि एक लेखपाल के पास कई गांवों का प्रभार है लेकिन उनकी ड्यूटी किसी बाढ़ प्रभावित गांव में लग जाने के कारण अन्य गांवों का कार्य करना संभव नहीं हो पा रहा है। तहसील परिसर में जगह-जगह बाढ़ राहत पैकेट रखे गए हैं जिसे बाढ़ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए भी राजस्वकर्मियों की तैनाती की गई है। इस बाबत सदर तहसीलदार सदानंद सरोज ने बताया कि प्राकृतिक आपदा है, लोगों को राहत पहुंचाना पहली प्राथमिकता है। कुछ कार्य तो प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन आपदा में सबका सहयोग आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed