{"_id":"575711dd4f1c1b091d9c60d4","slug":"due-to-broken-glass-girl-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिटका शीशे का टुकड़ा मासूम को लगा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिटका शीशे का टुकड़ा मासूम को लगा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
टूटे शीशे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर छह स्थित सुरहा मुहल्ले में कूड़े के ढेर में लगी आग से उसमें दबी शीशे की बोतल फट गई। शीशे का टुकड़ा छिटक कर एक मासूम बालिका के पेट में घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवारीजनों उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही बालिका ने दम तोड़ दिया।
वार्ड नंबर छह के तुरहा मुहल्ले में एक जगह कूड़ा का ढेर था। किसी प्रकार उसमें आग लग गई। उक्त मुहल्ले के भुआली की ढाई वर्षीय पुत्री राधा मंगलवार की सुबह कूड़े के पास ही खेल रही थी। अचानक कूड़े में दबी कोई धारदार चीज संभवत शीशा छिटक कर उड़ गया तथा बालिका के पेट में लग गया। बालिका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी।
बाद में लोग जुटे तथा आनन-फानन में बालिका को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही बालिका ने दम तोड़ दिया। मुहल्लेवासियों का कयास था कि कूड़े के अंदर किसी शीशे की बोतल गर्म होकर फट गई।