फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Drug raids in Mandi , samples taken

दवा मंडी में छापेमारी, लिया सैंपल

Fri, 20 Mar 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 20 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Drug raids in Mandi , samples taken
सिकंदरपुर नगर पंचायत सहित अन्य इलाकों में संचालित दवा की दूकानों पर ड्रग विभाग ने शुक्रवार को छापेमारी की। ड्रग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में टीम के पहुंचते ही कस्बे की दूकानें धड़ाधड़ बंद होने लगीं।
विज्ञापन


इसके बाद भी टीम ने आधा दर्जन दवा की दूकानों से सैंपल लिया। छापेमारी के दौरान थोड़ी ही देर में दवा मंडी में सन्नाटा छा गया।

सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में लंबे अरसे से दवा की दूकानों पर छापेमारी की कार्रवाई नहीं हुई थी। दवा दूकानदारों की माने तो दो साल पहले नगर क्षेत्र में ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी और सैंपलिंग की थी।
विज्ञापन


इन दिनों दवा मंडी में वर्जित दवाएं बिकने की शिकायत जिलाधिकारी यशवंत राव को मिली थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह अचानक टीम सिकंदरपुर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के पहुंचते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। दूकानें एक-एक कर बंद होने लगीं। टीम जब तक बाजार में पहुंची, कुछ ही दूकानें खुली रह गई थीं। ड्रग इंस्पेक्टर ने कुल छह दूकानों से दवा का सैंपल लिया।


छापेमारी से दवा दूकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। ड्रग इंस्पेक्टर ने सीएचसी के गेट से गुमटी हटाने का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान पूरे जनपद में चलाया जा रहा है। ताकि गलत दवाएं बाजार में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed