{"_id":"58bee7574f1c1bd71adc582c","slug":"drawbacks-of-preparations-for-counting-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल की तैयारियों में कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल की तैयारियों में कमियां
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल का मंगलवार को निरीक्षण करते जिलाधिकारी गोविंद राजूएनएस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी जारी है। जिला निर्वाचन अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने मंगलवार को मंडी समिति में हो रही तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मतगणना स्थल की तैयारियों में कई कमियां मिलीं जिसे जिलाधिकारी ने दुरुस्त करने का निर्देश दिया। एजेंट व मतगणना टेबल के बीच की जाली कम होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जाली की ऊंचाई छह फुट करने को कहा। डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ही मतगणना की हर व्यवस्था हो। गैंग वे (ईवीएम मशीन के आने का रास्ता) के संबंध में भी पूछताछ की।
कहा कि गैंग वे से कोई भी आने-जाने नहीं पाये और एजेंटों के आने-जाने का रास्ता पूरी तरह अलग हो। मतगणना स्थलों पर पर्याप्त मोबाइल शौचालय का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम मनोज सिंघल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अली मेहंदी, ईडीएम अभिजात सिंह, सुजीत श्रीवास्तव, अख्तर बाबू आदि थे।