फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Sanjay Nishad Kafila Accident News many people injured after car overturned

संजय निषाद के काफिले में बड़ा हादसा: पोल तोड़ती हुई गड्ढे में पलटी यात्रा में शामिल कार, चालक समेत छह घायल

Wed, 01 Jan 2025 11:51 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:51 AM IST
सार

Dr. Sanjay Nishad News: निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद के काफिले में बड़ा हादसा हुआ। संवैधानिक अधिकार यात्रा पर निकले कैबिनेट मंत्री के काफिले में शामिल कार पलट गई। हादसे में चालक समेत छह लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Dr. Sanjay Nishad Kafila Accident News many people injured after car overturned
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान के पास मंगलवार की रात को कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के काफिले में शामिल एक गाड़ी पोल को तोड़ती हुई गड्ढे में पलट गई। इस घटना में चालक और पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन




सभी घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर गया। अस्पताल में घायलों के उपचार के दौरान मौके पर सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन




उधर, हादसे की सूचना पर एसडीएम सिकंदरपुर रवि कुमार और एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए।

Dr. Sanjay Nishad Kafila Accident News many people injured after car overturned
हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला
ये लोग हुए हादसे का शिकार
घायलों में राकेश निषाद (24) पुत्र संजय निषाद ग्राम बनकट अहिरौला आजमगढ़, रामरति (50) पत्नी विजय निषाद ग्राम हसनपुरा थाना बदलापुर जौनपुर, उषा (42) पत्नी जयप्रकाश ग्राम मलहनी थाना बदलापुर जौनपुर, गीता (40) पत्नी अमरनाथ निषाद ग्राम तेजीबागर थाना मल्हनी जौनपुर, इस्रावती निषाद (40) पत्नी राधे निषाद जनपद कुशीनगर और प्रेमशिला (28) पुत्री पवन कुमार थाना अखंड नगर जिला सुल्तानपुर शामिल हैं।

Dr. Sanjay Nishad Kafila Accident News many people injured after car overturned
हादसे के बाद खड़ी गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

संवैधानिक अधिकार यात्रा पर निकला था काफिला
बता दें कि निषाद पार्टी के मुखिया डॉ. संजय निषाद द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा निकाली गई है। यात्रा के तहत कैबिनेट मंत्री का काफिला देवरिया से बेल्थरा रोड और सिकंदरपुर होते हुए बलिया जिला मुख्यालय के लिए जा रहा था, जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम था, लेकिन इसी दौरान खेजूरी के पास यह हादसा हो गया। 


 

विज्ञापन

हादसे को लेकर क्या बोले संजय निषाद

हादसे को लेकर मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि 'वह हमारे साथ चलने वाली महिला मोर्चा की गाड़ी थी। ये रात तकरीबन 9:30 बजे की बात है। गाड़ी मोड़ पर ही थी कि तभी अचानक सामने एक जानवर आ गया जिससे गाड़ी बेकाबू हो गई थी। भगवान का शुक्र है कि किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी... हम आगे से कोशिश करेंगे कि गाड़ियों की गति नियंत्रित रखी जाएं...'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed