फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dr. Amit has been posted in Bansdih

Ballia News: बांसडीह में तैनात रह चुका है डॉ. अमित

Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dr. Amit has been posted in Bansdih
बांसडीह। लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पीईटी में साॅल्वरों को बैठाने का आरोपी डॉ. अमित गुप्ता चिकित्सक के रूप बांसडीह में तैनात रह चुका है। वह अपनी कार्यशैली को लेकर स्थानीय तौर पर काफी चर्चा में रहता था। उसकी शिकायत स्थानीय लोग एसडीएम से लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक से कर चुके थे। इसके बावजूद वह शासनादेश की धज्जियां उड़ाते हुए मरीजों को बाहर की दवाएं और जांच लिखता था। अधीक्षक बार-बार हिदायत देते थे। फिर भी चिकित्सक के रवैए में सुधार नहीं हो रहा था। उसकी मरीजों और तीमारदारों से भी अक्सर नोकझोंक होती रहती थी। आरोप है कि वह मरीज को दवा खरीदने और जांच करवाने के लिए अपनी पसंद की जगह भेजता था। यदि तीमारदारों ने कहीं और जांच करा ली तो वह रिपोर्ट गलत बताकर फेंक देता था। सोमवार को लखनऊ में पीईटी में साॅल्वरों को बैठाने के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद अब बांसडीह क्षेत्र में इस डॉक्टर की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed